Maths Formula Bank:
प्रतियोगी परीक्षाओं विशेषकर रेलवे (RRB NTPC, Group D, ALP) और अन्य सरकारी परीक्षाओं में गणित एक बेहद महत्वपूर्ण विषय है। कम समय में बेहतर स्कोर करने के लिए सभी महत्वपूर्ण सूत्रों का याद होना आवश्यक है। यहाँ हमने गणित के सभी अध्यायों के बेसिक से लेकर एडवांस्ड लेवल के महत्वपूर्ण सूत्रों को एक जगह संकलित किया है ताकि आप परीक्षा से पहले त्वरित रिवीज़न (Quick Revision) कर सकें।

1. प्रतिशतता, लाभ और हानि (Percentage, Profit & Loss)

  • प्रतिशत वृद्धि/कमी:
    % वृद्धि = (कुल वृद्धि / प्रारंभिक मान) × 100
  • लाभ प्रतिशत (Profit %):
    [ (विक्रय मूल्य - क्रय मूल्य) / क्रय मूल्य ] × 100
  • हानि प्रतिशत (Loss %):
    [ (क्रय मूल्य - विक्रय मूल्य) / क्रय मूल्य ] × 100

2. समय और कार्य (Time & Work)

  • कार्य क्षमता सूत्र: यदि A किसी कार्य को X दिनों में और B उसी कार्य को Y दिनों में करता है, तो दोनों मिलकर कार्य को पूरा करेंगे:
    दिन = (X × Y) / (X + Y)
  • मजदूरी/कार्य सूत्र (MDH Rule):
    (M₁ × D₁ × H₁) / W₁ = (M₂ × D₂ × H₂) / W₂
    *(जहाँ M = व्यक्ति, D = दिन, H = घंटे, W = कार्य)*

3. क्षेत्रमिति (Mensuration 2D & 3D)

आकृति (Shape) क्षेत्रफल / आयतन (Area / Volume)
वृत्त (Circle) क्षेत्रफल = πr², परिधि = 2πr
आयताकार (Rectangle) क्षेत्रफल = लंबाई × चौड़ाई, परिमाप = 2(लंबाई + चौड़ाई)
बेलन (Cylinder) आयतन = πr²h, वक्र पृष्ठ क्षेत्रफल = 2πrh
गोला (Sphere) आयतन = (4/3)πr³, संपूर्ण पृष्ठ = 4πr²

4. साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज (SI & CI)

  • साधारण ब्याज (SI):
    SI = (मूलधन × दर × समय) / 100
  • चक्रवृद्धि मिश्रधन (Amount):
    A = P [1 + (R / 100)]^T


Post a Comment

0 Comments